Today Horoscope : दैनिक राशिफल 25 अप्रैल(Monday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 25 अप्रैल(Monday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। इच्छा-विरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
  2. वृषभ: शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  3. मिथुन: मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।
  4. कर्क: आपके ख़र्चे बढ़ेंगे, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकता है. पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बात करें, क्योंकि एक बार इस समस्या का समाधान हो जाने के बाद, घर का जीवन बहुत आसान हो जाएगा और आपको परिवार के सदस्यों को प्रभावित करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। अपने प्रेम प्रसंग के बारे में इधर-उधर की बातें न करें। सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और उनकी सच्चाई को अच्छी तरह से परखें। अपने जीवन साथी को सरप्राइज देते रहें, नहीं तो वह खुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।
  5. सिंह: आज आपका मन लेखन कार्य में रहेगा। इस राशि के छात्र जो विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों से उनकी पढ़ाई को लेकर बात करने के लिए आज का दिन अच्छा है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधान रहें, आपको कुछ नुकसान हो सकता है। हनुमान मंदिर में बूंदी चढ़ाने से आपके घर की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
  6. कन्या: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए काल आयेगी। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। सिनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।
  7. तुला: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से आज आप घर देर से जायेंगे। आप कोई भी फैसला लेने से पहले घरवालों की सलाह जरूर लें। आज आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।
  8. वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो जायेंगे। दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।
  9. धनु: आज का दिन गुरू के प्रति निष्ठा एवं भक्तिभाव पूर्ण रहेगा। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए नए खोज करने में लगेगी, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सायंकाल में अकस्मात् संतान कष्ट होने का योग है। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।
  10. मकर: लंबे समय से जिस नौकरी की आप तलाश में थे, वह आज मिल सकती हैं। पढ़ाई में मन न लगने से आप पीछे रह सकते हैं। संतान सुख मिलेगा, लेकिन परिवार में विवाद की स्थिति भी बनेगी।
  11. कुंभ: ध्यान रखें कभी कभी ज़्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
  12. मीन: जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश में है। इससे शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे तथा उसकी शिक्षा में व्यस्त रहेंगे।लाल व बैगनी रंग शुभ है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)