Today Horoscope : दैनिक राशिफल 27 अगस्त (Saturday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 27 अगस्त (Saturday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : जीवन में किसी नए साथी का आगमन हो सकता है। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार का साथ मिलेगा। योजना बनाकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। बेकार के विवाद में पड़ने से बचें।
  2. वृषभ: अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर दूसरों को प्रभावित करेंगे। करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है।
  3. मिथुन: आज मिथुन राशि वाले व्यवसायियों को धन प्राप्ति होगी। मंदिर में दान करें। कामकाज में सफलता मिलेगी। परिवार के संग यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
  4. कर्क: आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को किसी की सलाह से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से मदद मांग सकते हैं।
  5. सिंह: आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप सही समय पर किसी सही निर्णय को लेकर अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।
  6. कन्या: आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों को लेकर आएगा। आपको उलझनों के कारण समझ नहीं आएगा कि किस काम को करूं और किसे ना करूं। आपका कोई मित्र आपको अच्छी सलाह दे सकता है, जिस पर चलकर आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
  7. तुला: सूर्य सिंह तथा चन्द्रमा लाभ भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें। पीपल वृक्ष लगाएं।
  8. वृश्चिक: सूर्य नवम भाव में रहकर भाग्य में प्रगति देंगे। चन्द्रमा दशम तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल व मधु का दान करें।
  9. धनु: आज चन्द्रमा भाग्यभाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। अपराजिता का फूल पास में रखें।
  10. मकर: संयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी।
  11. कुंभ: मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
  12. मीन: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु अति उत्साहित होने से बचें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)