धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतहेडलाइंस

प्रख्यात ज्योतिषी पं. लेखराज शर्मा से मिलने पहुंचे खबर इंडिया के CMD, हिमाचल के मंडी में उमाकांत त्रिपाठी ने की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

खबर इंडिया की। प्रख्यात ज्योतिषी और हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लेखराज शर्मा से खबर इंडिया के CMD उमाकांत त्रिपाठी ने मुलाकात की। ये भेंट हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुई। इस दौरान उमाकांत त्रिपाठी ने पंडित लेखराज शर्मा जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

इस दौरान युवा उद्योगपति सिंघल जी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री आदित्य जोशी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राहुल रंजन जी और समाजसेवी श्री चैतन्य जी भी मौजूद रहे।

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी (जोगिंदर नगर) निवासी पंडित लेखराज शर्मा से देश के कई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति उनके ज्योतिषज्ञान को प्राप्त कर चुके हैं। 78 साल की उम्र में भी उनकी ऊर्जा अब भी बरकरार है।

धर्म गुरू के रूप में किया काम
पंडित लेखराज शर्मा लंबे समय तक इंडियन आर्मी में कैप्टन रहे। कारगिल सहित कई अभियानों में अपनी सेवाएं दीं। जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। अब वे ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्हें कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब तक 33 हजार से ज्यादा लोगों का हाथ देखकर ही कुंडली बनाई है। इसमें चार राष्ट्रपति भी शामिल हैं। कभी उनके पास 90 के दशक के प्रमुख नेताओं की कुंडली का डेटा था, लेकिन अब सुरक्षा वजहों के चलते कलेक्शन नहीं है।

उनका मानना है कि ज्योतिष केवल सॉफ़्टवेयर आधारित नहीं होना चाहिए; ज्योतिषी को गणना और विश्लेषण दिमाग से भी सटीक करना आना चाहिए — यह आजकल ज्यादातर विद्वानों में कम देखने को मिलता है। वे समय-समय पर ज्योतिष महाकुंभ और परामर्श कार्यक्रमों में भाग लेते हैं — जैसे देहरादून में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ, जहाँ निशुल्क परामर्श भी दिया गया।

पंडित लेखराज शर्मा एक अनुभवी व सम्मानित वैदिक ज्योतिषाचार्य हैं, जिन्हें हस्तरेखा और कुंडली निर्माण में विशेष प्रावीण्य हासिल है। उन्होंने हजारों व्यक्तियों का मार्गदर्शन किया है और इस क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीते हैं।

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *