मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

महाकाल मंदिर में चीखी-चिल्लाई, गालियां भी दी… मुंबई की महिला के हाईवोल्टज ड्रामे का ये वीडियो देखा क्या.?

खबर इंडिया की। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुंबई से दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में महिला को रोते और चिल्लाते हुए मंदिर परिसर से बाहर निकाले जाते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

महिला श्रद्धालु रेशमा सोनवाड़े तीन दोस्तों के साथ दर्शन लाइन में लगी थीं। उनका आरोप है कि चांदी पालकी गेट के पास टनल में दर्शन के दौरान पुरुष सुरक्षाकर्मी महिलाओं के कंधे पर हाथ रखकर आगे धक्का दे रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो महिला गार्ड को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। महिला का दावा है कि चार पुरुष गार्ड भी मारपीट में शामिल थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

घटना के दौरान कुछ अन्य श्रद्धालुओं को भी धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया और गेट बंद कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला श्रद्धालु का कहना है कि उन्हें दर्शन नहीं करने दिए गए और मंदिर से उन्हें बेहद बुरा अनुभव लेकर लौटना पड़ा। उन्होंने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है और बताया कि करीब आठ लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

वहीं मंदिर समिति और महिला सुरक्षा कर्मी ने भी श्रद्धालु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि महिला लाइन रोक रही थी और विवाद के दौरान उसने महिला गार्ड का गला पकड़कर नाखून से हमला किया, जिससे कुछ गार्ड घायल हुए।

फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस जांच कर रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *