मध्य प्रदेशन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

MP में वाइन शॉप के सामने शराबी लड़की का ड्रामा, जमकर काटा बवाल, प्रदेशभर में वायरल हो रा ये वीडियो

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में गुरुवार शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती ने नशे की हालत में सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। मामला इटारसी रोड स्थित शराब दुकान के पास का है, जहां शाम करीब 4 बजे जींस-टॉप पहने एक युवती ने लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क पर शोर-शराबा किया और राहगीरों को गालियां देती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती के हाथ में शराब का पैक भी नजर आया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो बना लिए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में युवती को राह चलते लोगों से अभद्रता करते और अपशब्द कहते देखा जा सकता है। कुछ लोगों ने उसे शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन वह नशे में इतनी धुत थी कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई।

सूचना मिलने के बाद देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस से भी उलझती रही और अपशब्द कहती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे काबू में कर जिला अस्पताल ले गई, जहां मेडिकल जांच कराई जानी थी।

हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद युवती ने मेडिकल कराने से साफ इनकार कर दिया और वार्ड के बाहर बैठ गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

एसआई मोनिका गौर ने बताया कि युवती काफी नशे में लग रही थी और बार-बार खुद को भोपाल का निवासी बता रही थी। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

Related Posts

1 of 868

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *