मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

आशिक का कॉलर पकड़कर SSP के केबिन पहुंची युवती, MP के थाने में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, आप भी देखें वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के उज्जैन से बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने पुलिस महकमे से लेकर आम लोगों तक को चौंका दिया। एक युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए सीधे एएसपी के केबिन में जा पहुंची। युवती का आरोप था कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से साफ इनकार कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


घटना उज्जैन शहर की है, जहां युवती ने सुसनेर के पास गुराड़ी गांव निवासी सूरज शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का कहना है कि दोनों के बीच करीब पांच साल से प्रेम संबंध थे। इस दौरान युवक लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन अब जब शादी की बात आई तो वह पीछे हट गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी के अनुसार, तीन दिन पहले ही दोनों थाने पहुंचे थे। उस वक्त युवती ने युवक पर शादी न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराई, जिसके बाद युवक और युवती ने लिखित रूप से सहमति दी थी कि वे आपसी रजामंदी से जल्द शादी करेंगे। इसी आधार पर मामला शांत मान लिया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


हालांकि समझौते के महज दो दिन बाद युवती अचानक अपना बयान बदलते हुए युवक को लेकर एएसपी कार्यालय पहुंच गई। वहां उसने कहा कि युवक ने शुरुआत से ही उसे धोखे में रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी सूरज शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 83 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। दोनों पक्षों के पुराने बयान, थाने में हुआ समझौता और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 774

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *