उत्तर प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

हिंदू लड़की संग OYO गया मुस्लिम युवक, फिर कमरे में मिली बिना कपड़ों की लाश, लोगों ने गर्लफ्रेंड को पकड़ा तो ये बोली, देखें वीडियो

खबर इंडिया की। अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना बुधवार की बताई जा रही है। युवक की प्रेमिका ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मृतक के परिवार ने युवती पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

मामला सिविल लाइन क्षेत्र के आसिफ नगर, जमालपुर का है। मृतक जीशान पेशे से ऑटो रिक्शा चालक था। बताया जा रहा है कि जीशान के होटल में काम करने वाली हिंदू युवती काजल से प्रेम संबंध थे। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर जीशान ने घर छोड़ दिया और बीते करीब तीन साल से दोनों गांधीपार्क इलाके में किराए के मकान में लिव-इन में रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, काजल वर्तमान में मसूदाबाद के पास स्थित एक होटल में सफाई और रसोई का काम करती है। युवती का बयान है कि बुधवार शाम जीशान नशे की हालत में होटल पहुंचा। उसने अपनी जर्सी उतारकर वाशिंग मशीन में डाल दी और होटल में डांस करने लगा। इस पर काजल ने जर्सी न धोने की बात कही, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद के बाद जीशान होटल के ऊपरी हिस्से से होते हुए पास की निर्माणाधीन इमारत में चला गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह वहां फंदे से लटका मिला है। होटल कर्मचारियों ने इसकी जानकारी दी। काजल का कहना है कि वह जीशान को टिर्री में डालकर जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर जीशान के परिजन अस्पताल पहुंचे और काजल पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *