उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

‘स्कॉर्पियो’ और 10 लाख के चक्कर में यूपी की इशिका ने गंवाई जान, वजह जान चौंक जाएंगे आप

उमाकांत त्रि्पाठी।उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज की भूख ने एक शादीशुदा महिला की जान ले ली. कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र के गोठरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह मायके से स्कॉर्पियो गाड़ी और 10 लाख रुपये नहीं ला सकी. इस वारदात ने एक बार फिर दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है.मृतका की पहचान इशिका के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी क्षेत्र के बढ़पुरा गांव की रहने वाली थी.

स्कॉर्पियो और 10 लाख की मांग परिजनों के मुताबिक, पति सचिन लगातार इशिका से स्कॉर्पियो गाड़ी और 10 लाख रुपये लाने की मांग करता था. जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो पति का व्यवहार दिन-ब-दिन हिंसक होता चला गया. घर में आए दिन झगड़े होने लगे और इशिका को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.आरोप है कि- दहेज न मिलने से नाराज होकर आरोपी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उसने इशिका को फांसी पर लटका दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई…

परिजनों के आरोप और पुलिस कार्रवाई घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन गोठरा गांव पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई. परिजनों ने पति सचिन के साथ-साथ ननद और जेठ पर भी दहेज हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. बताया गया है कि- इशिका की दूसरी बहन भी इसी परिवार में बहू है और उसे भी दहेज के लिए परेशान किया जाता था.

जानिए- परिजन और पुलिस का बयान
मृतका की परिजन सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि- स्कॉर्पियो न मिलने पर इशिका की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई. वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *