उत्तर प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

मंगेतर ने शादी से पहले इंस्ट्राग्राम पर डाला लड़की का गंदा वीडियो, शादी से ठीक पहले किया बड़ा कांड

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से पहले दुल्हन अपने होने वाले मंगेतर और ससुराल वालों की शिकायत लेकर थाना पहुंच गयी. लड़की का कहना है कि शादी तय हो गयी थी, पिता ने लड़के के हाथ में रखने की रस्म भी पूरी कर दी थी, अब ससुराल वाले दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं. इतना ही नहीं, होने वाला पति इंस्ट्राग्राम पर मेरे अश्लील वीडियो शेयर कर रहा है. अब दहेज न देने पर शादी करने से मना कर रहे हैं.

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सहित 6 के खिलाफ दहेज की मांग करने, सोशल मीडिया के वीडियो वायरल करने, धमकी देने की धाराओ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि- मामले की जांच करके सही तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है.यहां की रहने वाली एक युवती ने पुलिस शिकायत में बताया गया कि- उसके पिता ने उसकी शादी पिछले वर्ष झांसी जिले में तय की थी. पिता लड़के के हाथ में 11 हजार रुपये, फल फूल बर्तन आदि रखकर रिश्ता पक्का करके आये थे. आगे बताया कि- अब ससुराल वाले कथित तौर पर दहेज में अतिरिक्त दो लाख रुपये, एक बाइक की डिमांड कर रहे हैं.

गरीबी के चलते पिता देने में असमर्थ हैं, जिससे वो लोग अब शादी करने से मना कर रहे हैं. पूछने पर गालियां और धमकियां दी रहे हैं.पीड़िता डरी और सहमी हुई है. इसके अलावा होने वाला मंगेतर अब इंस्ट्राग्राम में अश्लील फोटो वायरल करके बदनाम कर रहा है. पीड़ित लड़की ने आरोपियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है.

 

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *