उत्तर प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

इंस्टाग्राम के चक्कर में बर्बाद हुआ एक और परिवार, शादीशुदा महिला ने कुंवारे लड़के से की दोस्ती, फिर हुआ ये खौफनाक अंजाम

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध में बाधक बन रहे पति की हत्या पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अज्ञात शव मिलने से शुरू हुई जांच
8 जनवरी को खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के अगवाल कट के पास एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसकी पहचान के लिए व्यापक प्रयास शुरू किए।

मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई
पुलिस की मेहनत रंग लाई और अज्ञात शव की पहचान नीरज के रूप में हुई, जो पुरानी दिल्ली के कौशिक बिल्डिंग, पुरानी कौडली, थाना न्यू अशोक नगर का निवासी था। मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर खुर्जा नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

पत्नी और प्रेमी के अवैध संबंधों का खुलासा
पूछताछ में नीरज की पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि- नीरज शराब का आदी था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। करीब 10-12 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती पिंटू नाम के युवक से हुई, जो बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गई।पत्नी के कहने पर पिंटू ने नीरज से दोस्ती कर ली और शराब पिलाने व काम दिलाने के बहाने उसके करीब आ गया। नीरज की बढ़ती शराबखोरी, मारपीट और गहने बेचने की आदत से परेशान होकर पत्नी और पिंटू ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

गला घोंटकर की हत्या
7 जनवरी को पिंटू ने नीरज को आनंद विहार, दिल्ली से बुलंदशहर बस से लाया। इसके बाद ऑटो से खुर्जा पहुंचकर अगवाल कट के पास एक खाली प्लॉट में ले गया। वहां पिंटू ने गमछे से नीरज का गला दबाया और ईंट से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
हत्या के बाद पत्नी ने 12 जनवरी को थाना अशोक नगर, दिल्ली में नीरज की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया।

दोनों आरोपी को जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा और ईंट भी बरामद कर ली गई है।

जानिए-एसपी सिटी का बयान
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि- अज्ञात शव की गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि पत्नी और प्रेमी ने मिलकर हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *