उत्तर प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

तुम तो बूढ़े हो चुके… तीन बार बॉयफ्रेंड संग भाग चुकी पत्नी ने कसा पति पर तंज, फिर पति ने उठाया ये कदम, महिला के टैटू से खुला राज

उमाकांत त्रिपाठी।वाराणसी में शादीशुदा लक्ष्मी का मर्डर लव अफेयर में हुआ। 26 साल की लक्ष्मी 46 साल के प्रदीप मिश्रा के साथ एडजेस्ट नहीं कर पा रही थी। उसका एक लड़के से अफेयर हो गया, मगर यहीं उसकी दर्दनाक मौत का कारण बन गया। मर्डर 19 दिसंबर की रात को हुआ, लक्ष्मी की बॉडी 21 दिसंबर की सुबह मिली।

पुलिस कस्टडी में पति प्रदीप ने क्या कहा-
लक्ष्मी अच्छी लड़की थी, 6 महीने से उसने जिंदगी में कड़वाहट भर दी। बॉयफ्रेंड के लिए वो मुझसे झगड़ती। मेरे ऊपर चिल्लाती कि तुम्हारे बाल झड़ गए हैं, बूढ़े दिखते हो… तुम क्या मेरा साथ निभाओगे। आज नहीं तो कल ऊपर चले जाओगे।प्रदीप कहते हैं, मैं खून का घूंट पीकर रह जाता था. 1 बेटा और 1 बेटी थे। इसलिए शादी बरकरार रखने के जतन किए। मगर लक्ष्मी 3 बार अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग चुकी थी। 19 दिसंबर को जब मैंने उसका मर्डर किया, वो 1 दिन पहले 18 दिसंबर को बॉयफ्रेंड के साथ रहने के बाद घर लौटी थी।

मैंने लक्ष्मी से कुछ नहीं कहा.एक दिन उसका मोबाइल चेक किया, पता चला कि वो लंबी-लंबी बातचीत कर रही है। तब मैंने लक्ष्मी से बात की। कहा कि गलती सबसे होती है, तुम सुधर जाओ। तब लक्ष्मी ने मुझसे बहुत झगड़ा किया। उसने यहां तक कहा कि वो मेरे साथ रहना नहीं चाहती है। कहा- तुम बूढ़े हो चुके हो, मेरा क्या साथ दोगे। मुझे तुम्हारे साथ अच्छा नहीं लगता। सिर से बाल तक तो चले गए हैं। अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह पाऊंगी, अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहूंगी।

फिर भी मैं उसको घुमाने के लिए अपनी बहन के घर ले गया. वहां से ऑटो में लौटते हुए सर्द रात के सन्नाटे में प्लान कर लिया कि यही सही मौका है, लक्ष्मी को रास्ते से हटा देते हैं, आखिर कब तक बेइज्जती सहेंगे। फिर उसका गला घोंटकर, चेहरे पर 5-6 बार ईट तब तक मारी, जब तक चेहरा बिगड़ नहीं गया।मैं   उसका टैटू मिटाना भूल गया. वरना पुलिस पकड़ नहीं पाती। प्रदीप को पुलिस ने जेल भेजा.लक्ष्मी के बेटा-बेटी को ये नहीं बताया गया है कि उनकी मां की हत्या हुई है, पिता जेल चले गए हैं। दोनों बेटे रिश्तेदार के घर पर हैं.

8 साल पहले हुई शादी, 6 महीने पहले झगड़े बढ़े
प्रदीप ने पुलिस को बताया – लक्ष्मी से मेरी शादी 2017 में वाराणसी के मार्कण्डेय महादेव मंदिर में हुई थी। शुरू के कुछ साल सब कुछ बहुत अच्छा रहा। मैं ऑटो ड्राइवर हूं, लेकिन परिवार चलाने लायक कमा लेता था। न झगड़ा होता था, न ही कोई मनमुटाव था।मेरी शादीशुदा जिंदगी में बदलाव 6 महीने पहले आया। लक्ष्मी अचानक मुझे झगड़ने लगी, मोबाइल पर ज्यादा वक्त बिताती थी, अपने बच्चों पर भी ध्यान नहीं दे रही थी। फिर मुझे पड़ोसियों ने बताया कि जब आप घर से बाहर जाते हैं, तब आपकी पत्नी कहीं जाती हैं। मैंने इस बारे में पता किया, तब मुझे लक्ष्मी के लव अफेयर के बारे में पता चला।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *