Uncategorized

दिल्ली ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत, अस्पताल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जानिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका हुआ है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस ब्लास्ट में अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं.

घटना पर क्या बोले  शाह
दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं.

गहन जांच करेंगे- शाह
उन्होंने कहा,कि-  एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है. आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल सेल प्रभारी से भी बात की है. दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल सेल प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं.अमित शाह ने कहा, हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं. सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे. मैं जल्द ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा.

पुलिस ने इलाके को घेरा
इधर, पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। इससे पहले PM मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात करके घटना की जानकारी ली थी। धमाके के बाद दिल्ली समेत मुंबई, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *