Uncategorizedखेलकूदन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अपनी दुल्हनिया संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नीरज चोपड़ा, बताया किस बारे में हुई बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात की. प्रधामंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी और बताया कि उनकी कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई, जिसमें खेल भी शामिल था. आपको बता दें कि- कल बुधवार (24 दिसंबर) को नीरज का 28वां जन्मदिन है.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 2 फोटो शेयर किए. एक में वह नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के साथ खड़े हैं. अन्य फोटो में वह बैठकर किसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं. इन फोटो के साथ पीएम ने कैप्शन में लिखा, “आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई. हमारी कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई, जिसमें खेल भी शामिल था!”

नीरज ने जनवरी में की थी हिमानी संग शादी
नीरज चोपड़ा ने इस साल 16 जनवरी को पूर्व टेनिस प्लेयर हिमानी मोर के साथ शादी की थी. ये शादी हिमाचल प्रदेश में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे.
नीरज के लिए साल 2025 मिला-जुला रहा, वह इस साल आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार कर पाए. हालांकि वह विश्व चैंपियनशिप के अपने खिताब को बचा नहीं पाए. नीरज इस साल टोक्यो में हुए विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने में असफल रहे थे.

24 दिसंबर को है जन्मदिन
नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने 28वें जन्मदिन से एक दिन पहले मुलाकात की. नीरज का जन्म 24 दिसंबर, 1997 को हरियाणा के खांड्रा में हुआ था. उन्होंने 2020 ओलंपिक में गोल्ड जीता था. 2024 ओलंपिक में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था. उन्होंने अपने करियर में सबसे दूर भाला 90.23 मीटर फेंका है, ये उन्होंने इसी साल किया.

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 804

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *