दिल्ली

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना

देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। जबकि शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि सुबह में नमी का स्तर 63 प्रतिशत था।

सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम तापमान है।

मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर और शाम में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

शनिवार को अधिकतम तापामान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम मौसम में अचानक बदलाव होने से दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे करीब 80 स्थानों पर पेड़ उखड़ गए।

बारिश होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

Related Posts

1 of 79

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *