स्वास्थ्य

हिमाचल प्रदेश के 76 मरीजों में डेल्टा वैरियंट की पुष्टि

देश में चल रहे कोरोना महामारी के दूसरे दौर के बीच कोरोना के डेल्टा वैरियंट ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश से जिनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। जिसमें प्रदेश से भेजे गए 76 सैंपलों में डेल्टा वैरियंट के लक्षण मिले हैं.  इसके अलावा 109 सैंपलों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। हिमाचल से दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजिजिज कंट्रोल लैब में भेजे गए 1113 सैंपलों में आधे से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। 

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि अभी तक हिमाचल के किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वैरियंट नहीं मिला है। आठ सैंपलों में कप्पा स्ट्रेन भी पाया गया है। राज्य में भी बाहरी देशों के स्ट्रेन प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि पड़ोसी राज्य पंजाब में दो डेल्टा प्लस के वैरियंट मामले आए हैं। ऐसे में हिमाचल में भी इसकी संभावना बढ़ गई है कि कहीं पंजाब से यह वैरियंट यहां न पहुंच जाए। 

हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत गुजरात और महाराष्ट्र से सैलानी यहां घूमने आ रहे हैं। ऐसे में जाने-अनजाने में डेल्टा प्लस वैरियंट के हिमाचल पहुंचने से भी नकारा नहीं जा सकता है। 

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 146 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला में 62 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हुई है। सोलन 3, किन्नौर 7, ऊना 6, शिमला 24, मंडी 17, चंबा 31, बिलासपुर 10, सिरमौर 12, कुल्लू 8, हमीरपुर 12 और कांगड़ा में 16 नए मामले आए हैं।

Related Posts

PM मोदी ने बताए आंवले के गुण, विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, जानिए खाने का सही तरीका

उमाकांत त्रिपाठी।आंवला भारतीय खान-पान और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लंबे समय से…

74 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं पीएम मोदी, प्रधानमंत्री ने बताया अपना फिटनेस सीक्रेट

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 74 वर्ष की उम्र में भी अपनी ऊर्जा और…

टीबी मुक्त भारत: अभियान को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, लिखा- इसने तैयार किया एक मजबूत आधार

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *