स्वास्थ्य

कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1.29% हुई

देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। वहीं कुछ राज्यों से कोरोना के तीसरी लहर की आहट भी आने लगी है। बात देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण की करें तो अब तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन की 46.15 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

धीरे-धीरे संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में भी कमी आने लगी है। अब तक पूरे देश में कुल 3,07,81,263 मरीज स्वस्थ हुए हैं। रिकवरी रेट फिलहाल 97.37 प्रतिशत है। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 37,291 मरीज ठीक हुए हैं।

नए मरीजों की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटों में 41,649 मामले सामने आए हैं। भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,08,920 हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.29% हैं।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.42% है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34%, लगातार 5% से कम बनी हुई है। जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और कुल 46.64 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

Related Posts

अस्पताल की जगह घर में हुआ बच्चे का जन्म तो होगी सजा, इस राज्य की सरकार ला रही नया नियम

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *