भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने शुक्रवार को तोक्यो पैरालंपिक खेलों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया जिससे वह दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई।
खेलों में पदार्पण करने वाली लेखरा इससे पहले 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। यह भारत का निशानेबाजी में भी पहला ही पदक था।
उन्नीस साल की लेखरा ने 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा में 1176 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें 51 ‘इनर 10’ (10 अंक के 51 निशाने) शामिल थे।
फाइनल काफी रोमांचक रहा जिसमें लेखरा ने कुल 445.9 अंक का स्कोर बनाया और वह यूक्रेन की इरिना श्चेटनिक से आगे रहकर पदक हासिल करने में सफल रहीं। वहीं यूक्रेन की निशानेबाज एलिमिनेशन में खराब शॉट से पदक से चूक गयीं।
उन्होंने कहा कि ‘‘यह मुश्किल फाइनल था लेकिन मैं खुश हूं कि कांस्य पदक जीत सकी। मैं इससे भी बेहतर कर सकती थी। फाइनल का आप पर ऐसा ही असर होता है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘अपने पहले पैरालंपिक खेलों में दो पदक जीतने का अनुभव शानदार है। ये दोनों मेरी पसंदीदा स्पर्धायें हैं। मैं इन दोनों के लिये काफी महीनों से कड़ी मेहनत कर रही थी। मैंने अंतिम शॉट में अपना शत प्रतिशत दिया। ’’
अवनि ने अपने स्वर्ण पदक के जश्न का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिस पर मुझे काम करना है और मैं निश्चित रूप से अगली बार इससे भी बेहतर करूंगी। काफी ध्यान भटकाने वाली चीजें रहीं लेकिन मैंने अपना शत प्रतिशत दिया। ’’
जयपुर की निशानेबाज के 2012 में हुई कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गयी थी, उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग एसएच1 स्पर्धा में 249.6 के विश्व रिकार्ड की बराबरी कर पैरालंपिक का नया रिकॉर्ड बनाया था।
उनसे पहले जोगिंदर सिंह सोढ़ी खेलों के एक ही चरण में कई पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने 1984 पैरालंपिक में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। उनका रजत पदक गोला फेंक में जबकि दो कांस्य पदक चक्का फेंक और भाला फेंक में मिले थे।
भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने भी पैरालंपिक में तीन पदक (दो स्वर्ण और एक रजत) जीते हैं लेकिन उनके सभी पदक खेलों के विभिन्न चरण में मिले हैं।
शुक्रवार की स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की झांग कुईपिंग ने 457.9 अंक से खेलों के नये रिकार्ड के साथ हासिल किया जबकि जर्मनी की नताशा हिल्ट्रोप ने 457.1 अंक से रजत पदक हासिल किया।
एचएच1 राइफल स्पर्धा में खिलाड़ियों के पैरों में विकार होता है जिसमें उनका पैर काटना पड़ा हो या फिर नीचे के अंग में पक्षाघात हो गया। कुछ खिलाड़ी बैठकर जबकि कुछ खड़े होकर हिस्सा लेते हैं।
लेखरा अब मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा में दीपक और सिद्धार्थ बाबू के साथ हिस्सा लेती हुई नजर आयेंगी।
लेखरा ने 2015 में अपने पिता के जोर देने पर निशानेबाजी शुरू की थी। वकालत की पढ़ाई कर रही लेखरा ने संयुक्त अरब अमीरात में 2017 विश्व कप में भारत के लिये पदार्पण किया था।
पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पी स्पर्धा में दीपक फाइनल के लिये क्वालीफाई करने में असफल रहे। वह 1114 के स्कोर से 18वें स्थान पर रहे।
लेखरा के कांस्य से भारत के पदकों की संख्या 12 हो गयी है।
देश ने अभी तक दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं जो अभूतपूर्व और उल्लेखनीय प्रदर्शन है क्योंकि इससे पहले भारत ने पिछले सभी खेलों में मिलाकर 12 पदक जीते थे।
दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं लेखरा
Related Posts
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर धोया, जीता क्रिकेट का गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया
ख़बर इंडिया की। जापान के निशिन में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट…
अब इस यूट्यूबर का गंदा वीडियो हुआ लीक, 1.20 मिनट के वीडियो ने मचाई सनसनी, फैंस रह गए दंग
खबर इंडिया की।Payal Gaming MMS Leak: सोशल मीडिया पर इन दिनों Payal Gaming MMS…
Virat Kohli Premanand Maharaj:प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने के लिए विराट ने लिए 5 करोड़, आरोपों पर अब ये बोले कोहली
Virat Kohli Premanand Maharaj:खबर इंडिया की। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और…
रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा
खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…
पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स
खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…
ऑस्ट्रेलिया में खाने के मेन्यू से टीम इंडिया नाराज
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में खाने की शिकायत मिली है। टीम…
अजीत अगरकर आखिरी बार चुनेंगे टीम इंडिया, रोहित शर्मा की वजह से छोड़ेंगे चीफ सेलेक्टर का पद
खबर इंडिया की।भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar के भविष्य को लेकर…
आखिरी टेस्ट से बाहर होंगे रोहित शर्मा: क्या टॉस के लिए मैदान पर आएंगे भारतीय कप्तान, सिडनी में सस्पेंस ने बढ़ाई धड़कनें!
खबर इंडिया की।Rohit Sharma: criticism of his leadership: ऑस्ट्रेलियाई धरती पर…
बाकी खिलाड़ी गलत काम करते हैं? रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने सरेआम लगाया टीम इंडिया के क्रिकेटरों पर आरोप
खबर इंडिया की।Ravindra Jadeja- Rivaba Jadeja: रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा…














