उत्तर प्रदेश

किसान महापंचायत को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की नजर

लगभग एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध के बीच आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की ऐतिहासिक महापंचायत हो रही है। जिसमें शामिल होने के लिए देश भर के अलग-अलग हिस्सों से लाखों किसान आए हैं।     

केंद्रीय कृषि कानूनों सहित किसानों से जुड़े मुद्दों पर हो रही इस ‘किसान महापंचायत’ के लिए प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी की छह कंपनियां और रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियां तैनात की गई है।

सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) प्रीतिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जबकि पांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), सात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 40 पुलिस निरीक्षक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के महासचिव और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान मोर्चा के सदस्य युद्धवीर सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत में केंद्रीय कृषि कानून, गन्ना समर्थन मूल्य और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र सहित देश भर के किसान कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related Posts

1 of 41

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *