क्रिकेट

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा होगा, लेकिन छोटा, टी20 श्रृंखला बाद में खेली जायेगी

भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा हागा लेकिन कार्यक्रम में कुछ बदलाव किये गए हैं जिसके तहत टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अभी नहीं खेले जायेंगे । बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के आने के बाद इस दौरे को लेकर लग रही अटकलों पर विराम देते हुए शनिवार को यह घोषणा की ।

भारतीय टीम अब तीन टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी और पहला टेस्ट 17 दिसंबर से जोहानिसबर्ग में शुरू होगा । टीम को चार टी20 मैच भी खेलने थे जो अब बााद में खेले जायेंगे ।

शाह ने बीसीसीआई अधिकारियों की बोर्ड की सालाना आम सभा की बैठक के लिये हुई मुलाकात के बाद यह बयान दिया ।

शाह ने बयान में कहा ,‘‘ बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को इसकी पुष्टि कर दी है कि भारतीय टीम तीन टेस्ट और तीन वनडे के लिये जायेगी । चार टी20 मैच बाद में खेले जायेंगे ।’’

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमीक्रोन दक्षिण अफ्रीका से ही निकला है और देश में इसके मामले बढते जा रहे हैं ।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 52

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *