दिल्ली

दिल्ली सरकार की सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने की योजना, उपराज्यपाल की अनुमति मांगी

 दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने, दुकानों को खोलने के लिए सम-विषम व्यवस्था को समाप्त करने और शहर में निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को उपराज्यपाल अनिल बैजल की मंजूरी के लिए भेजा गया है। सूत्रों ने कहा कि प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की घटती संख्या को देखते हुए लिया गया है।

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लगाया गया सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू है। अगर उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को अनुमति देते हैं तो इस कर्फ्यू को खत्म कर दिया जाएगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 12,306 नए मामले आए थे तथा 43 लोगों की मौत हो गई। जबकि, संक्रमण दर घटकर 21.48 प्रतिशत हो गई।

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *