उत्तर प्रदेश

नोएडा सेक्टर-7 विजन टेक जोन में नवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

आज नवरात्रि के नौवें दिन के पावन अवसर पर देश प्रदेश में मां की पूजा अर्चना धूमधाम से की जा रही है। नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है। सिद्धिदात्री को देवी दुर्गा का नौवा रूप माना जाता है। इसी दिन कन्‍या पूजन भी कराया जाता है। इस दिन हवन और पूजन कार्यक्रम के अलावा रात्र‍ि में नवरात्रि का पारण किया जाता है।

इसी कड़ी में देश प्रदेश में कन्या पूजन के साथ-साथ भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी भक्तों ने मां की अराधना की और सबके लिए मंगल की कामना की। सभी भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही कई भक्त गण ने अपने घर पर कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया।

नोएडा के सेक्टर 7 स्थित विजन टेक जोन में भी मां की पूजा अर्चना हुई और भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों देवी भक्तों ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। विजन टेक जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मां से अपने घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ कंपनी को भी दिन रात नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की मां से कामना की।

सैकड़ों लोगों ने लाइन में लगकर मां का प्रसाद ग्रहण किया और कंपनी के कर्मचारियों ने बड़े आदर भाव के साथ सभी भक्तों को मां का प्रसाद ग्रहण करवाया।

इस अवसर पर विजन टेक जोन के डायरेक्टर प्रशांत शर्मा, आदित्य, कृष्णा, धर्मेंद्र, ललित, भीकम, पवन और राजन सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

पति को शराब पिलाई, फिर खुद पी बीयर… कमरे में आशिक को बुलाकर पत्नी ने किया बड़ा कांड

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के महराजगंज से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक कहानी…

1 of 39

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *