खेलकूद

शुभमन गिल और ईशान किशन की ICC वनडे रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

एशिया कप 2023 के बीच में एक बड़ी खुशखबरी आई है. शुभमन गिल और ईशान किशन शानदार प्रदर्शन के बूते पर ICC वनडे रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की।

बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल ने नेपाल के खिलाफ सोमवार को नाबाद 67 रन की पारी खेली थी। उनके अब वनडे रैंकिंग 750 अंक हो गए हैं।

ईशान किशन भी 12 स्थान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गए। ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब वनड रैंकिंग में उनके 642 रेटिंग अंक है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 882 अंकों के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं।

गेंदबाजी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 652 रेटिंग अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले गेंदबाज हैं। उनके बाद कुलदीप यादव 12वें और जसप्रीत बुमराह 35वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टॉप पर काबिज हैं।

टी20 की ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या अब नंबर दो की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा बरकरार है।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

‘उस हार ने मुझे अंदर से तोड़ दिया…’, विराट कोहली का छलका दर्द, इस मैच को याद कर हुए इमोशनल

खबर इंडिया की।वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले जियोस्टार से बातचीत में…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *