ऑटो-मोबाइल

देश में लॉन्च हुआ Meta AI: इस तरह से करेगा काम, जानिए किस सोशल प्लेटफॉर्म को होगा फायदा?

उमाकांत त्रिपाठी। Facebook की पेरेंट कंपनी Meta ने अपने पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट Meta AI को भारत में रोलआउट कर दिया है. इस साल अप्रैल में फेसुबक कंपनी के को फाउंडर Mark Zuckerberg ने Meta AI को पेश किया और बताया था कि यह कैसे काम करेगा. Meta AI का इस्तेमाल यूजर्स Facebook, Instagram, WhatsApp और Messenger पर एक्सेस कर सकते हैं. यह सर्विस एकदम फ्री है. यह AI Chatbot Llama 3 पर काम करता है, जो कंपनी का सबसे एडवांस AI मॉडल है.

बेहद खास है ये एआई
Meta AI एक ट्रू वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके कई तरह के सवाल के जवाब दे सकता है. ये आपको सर्चिंग और प्लानिंग में मदद कर सकता है. इसकी मदद से इमेज और एनिमेशन आदि भी तैयार कर सकते हैं. यह AI Assistant रियल टाइम सर्चिंग के साथ भी आता है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट और Google ने मिलकर तैयार किया है. कई लोगों को चैटिंग के दौरान प्लानिंग और सूचनाओं के लिए सर्चिंग की जरूरत पड़ती है. यह अपने आप में बेहद खास है.

पूछ सकते हैं की तरह के सवाल
अन्य AI Assistant की तरह Meta AI को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसकी मदद से यूजर्स आर्टिकल, कविता, टेक्स्ट का संक्षिप्त ब्यौरा तैयार करना और दूसरे भाषा को ट्रांसलेशन शामिल है. यह AI इमेज और GIF आदि भी जनरेट कर सकते हैं. Meta AI का सीधा मुकाबला OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini से होगा. इस प्लेटफॉर्म पर आप कई तरह के सवाल को पूछ सकते हैं. साथ ही इसे एक्सेस करना दूसरे प्लेटफॉर्म की तुलना में काफी आसान है, जिसका दावा खुद कंपनी ने किया है.

 

Related Posts

iPhone 17 Pro पर मिल रहा है 22 हजार का डिस्काउंट, इस डील के बाद इतना सस्ता पड़ेगा आईफोन

खबर इंडिया की।अगर आप लंबे समय से नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

SIAM के अधिवेशन में पहुंचे पीएम मोदी, कहा- मेक इन इंडिया पहल की मार्गदर्शक है ऑटो इंडस्ट्री

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोसाइटी ऑफ इंडियन…

1 of 3

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *