उत्तर प्रदेश

तो खतरे में पड़ जाएगा राज… सीएम योगी ने की स्मार्ट पुलिसिंग की शुरुआत, ट्रैफिक पुलिस को मिला AC हेलमेट

उमाकांत त्रिपाठी। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट पुलिसिंग की शुरुआत की। उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए एयर कंडीशन हेलमेट बांटे। वहीं, 112 पीआरवी की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। सीएम योगी आदित्यनाथ कहा- हमें स्ट्रिक्ट और सेंसटिव होने के साथ ही पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम करना है।

आज हम दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था हैं
सीएम योगी ने कहा कि यूपी पुलिस का यह कार्यक्रम स्मार्ट पुलिसिंग का अभियान है। पीआरवी 112 के आधुनिकरण की दिशा में पुलिस को बधाई। सुशासन की पहली शर्त कानून का राज है। सुरक्षा का वातावरण राज्य का दायित्व है। सुरक्षा के लिए पुलिस अपनी भूमिका का निर्वाहन करती है। यूपी पुलिस ने सभी बातों को अक्षरशः उतारने का प्रयास किया है।सीएम योगी ने कहा कि 7 वर्ष में यूपी पुलिस ने अपनी पहचान के साथ यूपी को नई पहचान दिलाई। पिछले 7 वर्ष में कानून का राज देश और दुनिया को दिखाई दे रहा। पुलिस के काम से निवेश और व्यापार का नया युग शुरू हुआ। 2017 में जब मैंने शपथ ली, तब यूपी देश की छठी अर्थव्यवस्था थी। आज परिणाम हमारे सामने है। आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

योगी ने की 112 की तारीफ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- निवेश, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कैसे होता है यूपी ने बताया। यह नारे नहीं हमारे काम जमीन पर उतरे। आज जनपदों में सबसे ऊंची बिल्डिंग पुलिस की है। निष्पक्ष और पारदर्शी पुलिस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। यूपी पुलिस के लिए फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट भी हमने बनाया।
यूपी 112 को और प्रभावी बनाया गया। हम लोगों की आवश्यकता के अनुरूप सुविधा दे सके इसके लिए रिस्पांस टाइम कम किया गया। 7 वर्षो में फोरव्हीलर के साथ टूव्हीलर भी दिए गए। कोराना काल मे यूपी 112 ने अपना काम सबको दिखाया। 6278 फोरव्हीलर और टूव्हीलर 112 को उपलब्ध कराने का काम हो रहा। पुलिस के आधुनिकीकरण पर ध्यान नहीं देंगे तो पुलिस बल पिछड़ जाएगा। पुलिस के पिछड़ने से कानून के राज पर असर पड़ेगा।

गर्मी से बचाएगा एसी हेलमेट
सीएम ने कहा कि हमें स्ट्रिक्ट और सेंसिटीव होना है। स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा आज की आवश्यकता है। इस बार गर्मी के नए रिकार्ड टूटे। चुनाव के दौरान एक ही दिन में दर्जनों मौत हमारी चिंता का विषय था। भीषण गर्मी और लू में ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर खड़े होते हैं। एयरकंडीशन हेलमेट ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मदद करेगा। महिला सुरक्षा के बारे में हमें संवेदनशील रहना होगा। ऑपरेशन त्रिनेत्र से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पीआरवी 112 को आधुनिक बनाया जा रहा है। सुशासन का पहला सत्य है कानून का राज।

 

 

Related Posts

मेरे बाबू को बुलाओ… बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी लड़की टॉवर पर चढ़ी, नीचे उतर तो…

खबर इंडिया की। उत्तरप्रदेश में हाई वोल्टेज तमाशा हो गया जब एक लड़की मोबाइल टावर…

पति ने मायके से ससुराल बुलाया फिर नई दुल्हन पर टूट पड़े घरवाले, चौंकाने वाला मामला

उमाकांत त्रिपाठी।राजधानी लखनऊ में एक युवती ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर…

1 of 38

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *