दिल्ली

लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा… मन की बात में पीएम मोदी ने की इन मु्द्दों पर बात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 4 महीने बाद रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर बात की। PM ने 26 जुलाई से होने वाले पेरिस ओलिंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार ओलिंपिक में कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी। खिलाड़ी भी अलग लेवल का रोमांच दिखाएंगे।

इससे पहले मन की बात 110वां एपिसोड फरवरी में टेलिकास्ट हुआ था। तब PM मोदी ने कहा था कि राजनीतिक मर्यादा के चलते लोकसभा चुनाव के दौरान 3 महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा।

पीएम मोदी ने की इन 5 मुद्दों पर चर्चा
1. लोकसभा चुनाव पर : देशवासियों और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जनता ने संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं।

2. हूल दिवस पर : आदिवासियों के ‘हूल दिवस’ पर कहा कि यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के साहस से जुड़ा है इन्होंने विदेशी शासकों का विरोध किया था। साथ ही झारखंड के संथाल परगना से हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों से 1855 में विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठाए थे।

3. पेरिस ओलिंपिक पर : 26 जुलाई से शुरू हो पेरिस ओलिंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने #Cheer4Bharat के जरिए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। पीएम ने कहा कि हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक के बाद से ही तैयारियों में जुटे थे, इसलिए इस बार कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी।

4. पर्यावरण दिवस पर : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किए अभियान एक पेड़ मां के नाम का जिक्र किया। उन्होंने बताया, ‘मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है।’ पिछले दस साल में बढ़े फॉरेस्ट कवर और अमृत महोत्सव के दौरान बनाए गए 60 हजार से ज्यादा सरोवरों की चर्चा की। उन्होंने मां के नाम पर पेड़ लगाने की अपील की।

5. कुवैत रेडियो के हिन्दी शो पर: कुवैत सरकार ने नेशनल रेडियो पर हिंदी में एक कार्यक्रम शुरू किया है। कुवैत रेडियो पर हर रविवार आधे घंटे टेलिकास्ट होता है। पीएम ने बताया कि इस प्रोग्राम में भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। इसमें भारतीय फिल्मों, कला जगत से जुड़ी चर्चाओं के बारे में बताया जाता है।

Related Posts

जब तक एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है… गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा चुका है और इसी बीच Amit…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *