उमाकांत त्रिपाठी। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। भोले बाबा के सत्संग में अचानक से भगदड़ मच गई। जिससे 90 श्रद्धालुओं की जान चली गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हाथरस जिले के सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग सुनने पहुंची हजारों की भीड़ जब सत्संग होने के बाद बाहर निकल रही थी तभी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 90 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।
मृतकों में अधिकतर लोग हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों की संख्या ज्यादा होने से शवों को अलीगढ़ और एटा पहुंचा गया। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं।
हर साल होता है सत्संग
बताया जा रहा है कि फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया गया था. इसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान ही भक्तों के बीच भीषण गर्मी और उमस की वजह से भगदड़ मच गई. भगदड़ में अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक केंद्र समेत अलग-अलग हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. रतिभानपुर में भोले बाबा नाम से मशहूर बाबा साकार विश्व हरि का सत्संग हर मंगलवार को आयोजित किया जाता है. इसी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे. ज्यादातर भक्त एटा और हाथरस के रहने वाले हैं.
जांच के लिए कमेटी का गठन
भीषण हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं. सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. घायलों को पुख्ता इलाज मुहैया कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. सीएम योगी के निर्देश पर घटना की जांच के लिए कमेठी गठित की गई है. अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ अफसर की कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी. इस कमेटी में एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है.













