उत्तर प्रदेश

हाथरस हादसे पर सामने आया बाबा का बयान: साकार हरि बोले- मैं समागम से बहुत पहले ही निकल गया था

उमाकांत त्रिपाठी। हाथरस हादसे पर स्वयंभू संत साकार विश्व हरि भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है. बाबा ने समागम के दौरान मरने वालों के प्रति संवेदना जताई है. इसके साथ ही ये सफाई दी है कि वह समागम में भगदड़ होने से बहुत पहले ही निकल चुके थे. बाबा ने लिखित बयान जारी कर ये भी बताया है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह को अधिकारिक तौर पर अपना वकील नियुक्त किया है.

हादसे में हुई थई 121 की मौत
हाथरस के सिकंदराराऊ के एक गांव में मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी. सैंकड़ों लोग घायल हुए थे. हादसे के बाद से सूरजपाल सिंह फरार था. अब इस मामले में उसका पहला रिएक्शन सामने आया है.

अराजक तत्वों की वजह से हुआ हादसा
सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा ने लिखित बयान जारी कर कहा है कि हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रभु से प्रार्थना करते हैं. इसमें ये भी लिखा है कि जब समागम में भगदड़ हुई, उस वक्त वह वहां नहीं थे. वह तो पहले ही निकल चुके थे. लिखित बयान में भोले बाबा ने ये भी बताया कि समागम और सत्संग के बाद अराजक तत्वों ने जिस तरह का काम किया है, उन पर कानूनी एक्शन के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह को आधिकारिक तौर पर अधिकृत किया है.

हादसे के लिए बनी फैक्ट फाइडिंग टीम
हाथरस हादसे के बाद स्वयंभू संत भोले बाबा पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है. यूपी के डीजीपी ने एक फैक्ट फाइडिंग टीम बनाई है. खासतौर से मैनपुरी एटा, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा और आगरा के एसपी, एसएसपी और कमिश्नर को जिम्मेदारी दी गई कि वह अपने जिलों में सेवादारों से बात करें. इनसे बातचीत के साथ बाबा के काम काज, उनके आश्रम, फंडिंग और उनके मददगारों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा गया है.

 

 

Related Posts

मेरे बाबू को बुलाओ… बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी लड़की टॉवर पर चढ़ी, नीचे उतर तो…

खबर इंडिया की। उत्तरप्रदेश में हाई वोल्टेज तमाशा हो गया जब एक लड़की मोबाइल टावर…

पति ने मायके से ससुराल बुलाया फिर नई दुल्हन पर टूट पड़े घरवाले, चौंकाने वाला मामला

उमाकांत त्रिपाठी।राजधानी लखनऊ में एक युवती ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर…

1 of 38

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *