दिल्ली

हाथरस भगदड़ कांड: बाबा अब भी फरार, राहुल गांधी हाथरस में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाथरस का दौरा करेंगे. वे यहां भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी. वेणुगोपाल ने बताया, ”हाथरस की घटना दुखद है. राहुल गांधी जल्द हाथरस जाएंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

जांच के लिए बना आयोग
योगी सरकार ने हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाया है। इसकी अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे। रिटायर्ड आईएएस हेमंत राव और रिटायर्ड DG भवेश कुमार सिंह आयोग के सदस्य हैं। टीम 2 महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सुझाव भी देंगे। भोले बाबा को छोड़कर 22 आयोजकों पर FIR हुई है। सिर्फ एक नामजद है, बाकी अज्ञात हैं। भोले बाबा हर महीने पहले मंगलवार को सत्संग करता है, जिसमें यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और पंजाब से लोग आते हैं। ऐसा ही आयोजन हाथरस में था, जिसमें करीब एक लाख से ज्यादा अनुयायी पहुंचे थे।

क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी ने बुधवार को कहा- यह हादसा साजिश जैसा है। लोग मरते गए, सेवादार वहां से भाग गए। उन्होंने न तो प्रशासन को सूचना दी और न ही मदद की। प्रशासन की टीम जब पहुंची तो सेवादारों ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। हमने भी कुंभ जैसे बड़े आयोजन किए, लेकिन ऐसी चीजें नहीं हुईं। जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शेंगे नहीं। बाबा ने एपी सिंह को अपना वकील नियुक्त कर लिया है। सिंह, सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। भोले बाबा ने एपी सिंह के जरिए लिखित बयान जारी किया। जिसमें सफाई दी कि मैं जब समागम से निकल गया, इसके बाद असामाजिक तत्वों ने भगदड़ मचाई। इन लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा। घायलों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

Related Posts

जब तक एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है… गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा चुका है और इसी बीच Amit…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *