दिल्ली

सीबीआई ने इसलिए किया था अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की जांच पूरी बस केजरीवाल की बाकी

उमाकांत त्रिपाठी। शराब नीति केस से जुड़े मामले में CBI ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की वजह बताई। CBI के वकील एडवोकेट डीपी सिंह ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट को 4 जून के बाद हुए कुछ नए घटनाक्रमों के बारे में जानकारी देंगे, जिसके कारण हमें अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना पड़ा।

जांच एजेंसी ने कहा- इस मामले में बाकी आरोपियों की जांच लगभग पूरी हो गई है। सिर्फ दिल्ली CM की भूमिका की जांच करनी है।

पत्नी सुनीता ने लगाए गंभीर आरोप
केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर CBI का बयान सामने आने के 3 घंटे बाद ही दिल्ली CM की पत्नी ने 3 मिनट 52 सेकेंड का एक वीडियो मैसेज जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, केजरीवाल को सिर्फ इसलिए अरेस्ट किया गया क्योंकि NDA के एक सांसद ने डर से बयान बदल लिया था। उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी कर बीजेपी पर कई आरोप लगाए हैं। क्या आपको पता है केजरीवाल को अरेस्ट क्यों किया है। केजरीवाल जी को NDA के एक सांसद के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया है। उनका नाम मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी है। 17 सितंबर 2022 को श्रीनिवासुलु के ठिकानों पर ED छापा मारती है। उनसे पूछा गया कि क्या वो कभी केजरीवाल जी से मिले हैं। उनका जवाब था- हां, मैं 16 मार्च 2021 को दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल से मिला था। मगुंटा दिल्ली में एक चैरिटेबल ट्रस्ट खोलना चाहते थे उसके लिए दिल्ली में जमीन के लिए CM से मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा- जमीन LG के पास है, एप्लीकेशन दे दो। हम देखते हैं।

तिहाड़ में बंद हैं केजरीवाल
एक दिन पहले 5 जुलाई को केजरीवाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। जस्टिस नीना बंसल की बेंच ने शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के केस में CBI से 7 दिन में जवाब मांगा है। कोर्ट ने दिल्ली CM से भी यह सवाल किया कि ट्रायल कोर्ट में अपील करने की जगह वे सीधे हाईकोर्ट क्यों पहुंचे। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। CBI ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वे 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली CM शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *