उत्तर प्रदेश

हाथरस कांड- बीजेपी नेता ने भोले बाबा पर दर्ज कराया केस, भगदड़ के मुख्य आरोपी को 14 दिन की जेल, कोर्ट रूम के बाहर हुआ ड्रामा

उमाकांत त्रिपाठी। हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस मीडिया से बचने के लिए मधुकर को पीछे के दरवाजे से दौड़ाकर बाहर लाई, तभी वह मुंह के बल गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे तेजी से संभाला और फिर दौड़ाते हुए जीप में बिठाकर ले गए।

दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार
मधुकर और उसके एक अन्य साथी संजीव यादव को अलीगढ़ जेल भेजा गया है। सुबह 11 बजे पुलिस ने मधुकर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। बाहर निकला तो उसका मुंह अंगौछे से बंधा था। मीडिया कर्मियों ने उससे कई सवाल पूछे, लेकिन देव प्रकाश ने कोई जवाब नहीं दिया। देव प्रकाश को शुक्रवार रात दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट परिसर हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर में मुंह के बल गिर गया।

क्या बोला भोले बाबा?
SP निपुण अग्रवाल ने कहा- मधुकर फंड जुटाता था। कुछ समय पहले उससे राजनीतिक दलों ने संपर्क किया था। अब जांच होगी कि पार्टियों ने फंडिंग तो नहीं की थी। उधर, बिहार के पटना में हादसे को लेकर बीजेपी नेता ने भोले बाबा पर केस दर्ज कराया है। हादसे के बाद शनिवार सुबह पहली बार भोले बाबा सामने आया। न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना से बहुत दुखी हैं। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस ने मधुकर के साथी संजीव यादव को भी कोर्ट में पेश किया था। उसे भी 14 दिन के लिए अलीगढ़ जेल भेज दिया गया है।

 

Related Posts

1 of 41

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *