दुनिया

पीएम मोदी का रूस दौरा: राष्ट्रपति पुतिन के साथ करेंगे डिनर, दो दिन के दौरे में होगी कई अहम बैठक

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई से 9 जुलाई तक रूस की यात्रा पर हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। दोनों नेता 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में व्यापार बढ़ाने पर बातचीत होगी। रूस के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया भी जाएंगे।

रूसी राष्ट्रपति के साथ होगा डिनर
कार्यक्रम के अनुसार आज पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों नेता रात्रिभोज करेंगे। रूस के अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रिया दौरे पर भी जाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रिया को भारत का दृढ़ और विश्वसनीय भागीदार बताया। पीएम मोदी ने कहा, ‘हम लोकतंत्र के आदर्शों को साझा करते हैं। मैं नए क्षेत्रों में हमारी साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा करता हूं।’

रूस दौरे पर क्या बोले पीएम
इस दौरे से पहले पीएम मोदी ने भारत-रूस के संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले दस वर्षों में आगे बढ़ी है। मॉस्को दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा, “मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए उत्सुक हूं।”

Related Posts

1 of 100

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *