दिल्ली

देश नहीं दुनिया में भी नमो: 100 मिलियन पार हुए X पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स, बनाया ये नया रिकॉर्ड

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है. उनके रविवार (14 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 100 मिलियन यानि 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए. इसके साथ वो सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए.

उपलब्धि पर क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “इस जीवंत माध्यम पर आकर बहुत खुश हूं और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेता हूं. भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक समय की प्रतीक्षा कर रहा हूं.” पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (38.1 मिलियन फॉलोअर्स), दुबई के शासक शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन फॉलोअर्स) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन फॉलोअर्स) जैसे अन्य विश्व नेताओं से काफी आगे हैं. एक्स पर पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए, दुनिया भर के नेता सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि उनके साथ जुड़ने से उनके अपने फॉलोअर्स, व्यूज और रीपोस्ट में काफी इजाफा होता है. हाल ही में इटली और ऑस्ट्रिया में भी ऐसा देखा गया.

किस नेता के कितने फॉलोवर?
भारत में प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या अन्य भारतीय राजनेताओं से कहीं ज्यादा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 26.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. प्रधानमंत्री मोदी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव (19.9 मिलियन), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (7.4 मिलियन), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद और एनसीपी प्रमुख शरद पवार (2.9 मिलियन) जैसे अन्य विपक्षी नेताओं से मीलों आगे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या वर्ल्ड एथलीट विराट कोहली (64.1 मिलियन), ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर (63.6 मिलियन) और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (52.9 मिलियन) से भी अधिक है. इतना ही नहीं वे टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), लेडी गागा (83.1 मिलियन) और किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी मशहूर हस्तियों से भी आगे हैं.

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *