राज्य

छत्तीसगढ़ सरकार का संवाद कार्यक्रम: किसान-युवा बताएंगे प्रदेश का भविष्य, मुख्यमंत्री सुनेंगे जनता का आइडिया

उमाकांत त्रिपाठी।छत्तीसगढ़ सरकार आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में संवाद कार्यक्रम आयोजित करा रही है, जिसमें आम लोग सरकार को बताएंगे कि भविष्य का छत्तीसगढ़ कैसा हो। लोग अपने आइडिया सीधे CM विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बता सकेंगे।
आइडिया देने के लिए प्रदेशभर से युवा, किसान, महिलाएं और अलग-अलग फील्ड के प्रोफेशनल बुलाए गए हैं। सभी से मिले आइडिया को छत्तीसगढ़ नीति आयोग की टीम छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार करने में इस्तेमाल करेगी। सबसे पहले छत्तीसगढ़ विजन/2047 की पृष्ठभूमि, परिकल्पना और विजन डाक्यूमेंट्स तैयार करने को लेकर एक प्रेजेंटेशन होगा।

आज11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा कार्यक्रम
इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी सत्र को संबोधित करेंगे। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘युवा, कृषक, महिला और बुद्धिजीवियों के ग्रुप से अलग-अलग चर्चा होगी। समापन के दौरान करीब 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ लोग बात करेंगे।

जानिए PM मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने का आइडिया 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें छत्तीसगढ़ भी अपना रोल अदा कर रहा है। राज्य नीति आयोग राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2024 को विजन डॉक्यूमेंट अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन@2047 जारी करेगा।
राज्य नीति आयोग ने इसके लिए आठ वर्किंग ग्रुप बनाए हैं। आयोग ने वेब-पोर्टल ‘‘मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़‘‘ लिंक http://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg/#home भी तैयार किया गया है। हर सेक्टर में छत्तीसगढ़ की जरुरतें क्या होंगी, वो जरूरतें कैसे पूरी होंगी। किन नए कामों को छत्तीसगढ़ में शुरू किया जाएगा, विजन डॉक्यमेंट में इन बातों को शामिल किया जा रहा है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *