मध्य प्रदेश

बजट में अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाया, मोदी सरकार के आम बजट पर जमकर भड़के खड़गे-राहुल

उमाकांत त्रिपाठी।राहुल गांधी ने मोदी सरकार के आम बजट को कुर्सी बचाओ कॉपी पेस्ट बजट बताया है. इस बजट में सहयोगियों का तुष्टिकरण किया गया है. अंबानी और अडाणी (AA) को फायदा पहुंचाया गया है.

राहुल ने आम बजट को बताया कुर्सी बचाओ बजट
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के आम बजट को कुर्सी बचाओ कॉपी पेस्ट बजट बताया है. राहुल ने कहा कि इस बजट में सहयोगियों का तुष्टिकरण किया गया है. अंबानी और अडाणी (AA) को फायदा पहुंचाया गया है. इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है. राहुल ने इस बजट को कॉपी पेस्ट बजट भी बताया है.राहुल ने कहा कि इस बजट में कांग्रेस के मेनिफेस्टो और पहले के बजट का कॉपी पेस्ट है. राहुल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश ने भी इस बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि इस बजट को ‘नकलची बजट’ बताया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के न्याय के एजेंडे को ठीक तरह से कॉपी भी नहीं कर पाया. मोदी सरकार का बजट अपने गठबंधन के साथियों को ठगने के लिए आधी-अधूरी ‘रेवड़ियां बांट रहा है, ताकि NDA बची रहे. ये ‘देश की तरक्की’ का बजट नहीं, ‘मोदी सरकार बचाओ’ बजट है. खरग ने आगे कहा कि बजट में न कोई प्लान है और भाजपा केवल जनता से धोखेबाजी करने के एक्शन में व्यस्त है.

जानें खरगे ने और क्या कहा?
किसानों को लिए केवल सतही बातें हुईं हैं.
महिलाओं के लिए इस बजट में ऐसा कुछ नहीं है.
दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, गरीब लोगों के लिए कोई योजना नहीं है.
कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, जन-कल्याण और आदिवासियों पर बजट में आवंटन से कम खर्च किया है.
बजट में रेलवे के बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

 

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *