खेलकूद

रोड शो के बाद बिगड़ी विनेश फोगाट की तबियत, क्या रिटायरमेंट वापस लेंगी विनेश, किया ये इशारा

खबर इंडिया की।विनेश फोगाट ने रेसलिंग से संन्यास वापसी के संकेत दिए हैं। पैतृक गांव बलाली पहुंचने पर विनेश ने संन्यास के सवाल पर कहा कि-जिस रेसलिंग को मैं छोड़ना चाहती थी या छोड़ दिया है, मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती। आज के प्यार से मुझे बहुत हिम्मत मिला है।
पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम बढ़े वजन से पेरिस ओलिंपिक के फाइनल मुकाबले से डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश ने संन्यास का ऐलान किया था। विनेश ने मेडल न ला पाने पर कहा कि-ओलिंपिक मेडल का मुझे बहुत गहरा घाव है। मुझे लगता है कि इससे उबरने में बहुत टाइम लगता है। मगर, लोगों के प्यार से घाव भरने में हिम्मत मिलेगी।

विनेश का देश का यह सबसे लंबा रोड शो है
विनेश पेरिस से कल (शनिवार) को देश वापस लौटीं। सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उनका काफिला 13 घंटे में उनके पैतृक गांव पहुंचा। विनेश के काफिले ने 125 किमी दूरी तय की। किसी भी व्यक्ति का यह देश में सबसे लंबा रोड शो है। इसके रास्ते में 100 जगह विनेश का स्वागत किया गया।
पैतृक गांव पहुंचने के बाद विनेश का गांव के स्टेडियम में सम्मान किया गया। हालांकि मंच पर पहुंचते ही विनेश की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर विनेश ने कुर्सी पर बैठकर ही लोगों से बात की। रविवार सुबह भी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।

विनेश बोली- जिदंगी की लड़ाई बहुत लंबी है
विनेश ने लोगों को कहा कि-मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं, मैंने ऐसे गांव में जन्म लिया है। आज मैं गांव का कर्ज अदा करने में अपनी भूमिका निभा पाई हूं। मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के रिकॉर्ड तोड़े।विनेश ने आगे कहा कि जिंदगी की लड़ाई बहुत लंबी है। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। एक छोटा सा हिस्सा मैं पार कर आई हूं। यह भी अधूरा रह गया। हम एक साल से लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं, वह आगे भी जारी रहेगी।

 

तिरंगे पर पैर रखने पर बजरंग पूनिया ने दी सफाई
विनेश के रोड शो के दौरान बजरंग पूनिया विवादों में आ गए। विनेश की कार के सामने काफी भीड़ थी, जाम की स्थिति बन गई और गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही थी। तभी बजरंग गाड़ी के बोनट पर आ गए और लोगों से हटने की अपील करने लगे।
गाड़ी के बोनट पर एक पोस्टर बना था, जिस पर तिरंगे का फोटो बना हुआ था। इसी दौरान बजरंग के पैर का एक हिस्सा तिरंगे के फोटो पर आ गया, जो काफी वायरल हुआ।

Related Posts

IND vs AUS 5th Test Updates Day 2: सिडनी टेस्ट में दिखा गेंदबाजों का कहर, 150 के करीब टीम इंडिया की लीड, पंत चमके

खबर इंडिया की।भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आख‍िरी टेस्ट…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *