मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार विदिशा पहुंचे शिवराज, जनता का जताया आभार, लखपती दीदियों के लिए किया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (रविवार) विदिशा दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री गंजबासौदा और विदिशा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। बासौदा में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए ट्रेन से रवाना हुए।

भव्य रोड शो में हुए शामिल
बासौदा में रेलवे स्टेशन से मानस भवन तक एक भव्य रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान और बासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी एक खुली जीप में सवार थे। रोड शो के दौरान, कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया और लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद मानस भवन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

लखपति दीदियों के लिए किया ऐलान 
इसके बाद विदिशा में रविंद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन में पूर्व सांसद स्वर्गीय सुषमा स्वराज की मूर्ति का अनावरण करने के साथ ही लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में भी शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लखपति दीदीयों को लेकर बड़ा ऐलान किया। शिवराज ने कहा कि- मैंने हमेशा से महिलाओं के हित में काम किया है। अब हमारा लक्ष्य लाड़ली बहनों को लखपति बनाने पर होगा। शिवराज ने कहा कि, अबतक हमने 1 करोड़ दीदीयों को लखपति बनाया है। जल्द ही हम 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाएंगे।

 

Related Posts

इंदौर के मंदिर में अश्लीलता कर रहे थे लड़का-लड़की, अचानक पहुंचे कुछ लोग तो वीडियो वायरल हो गया…

खबर इंडिया की। इंदौर के बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

मैंने ही फरहान को I LOVE YOU कहा… मुस्लिम लड़के से शादी रचाने वाली मोनालिसा का पहला बयान आ गया

खबर इंडिया की। महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई लड़की मोनालिसा एक बार फिर…

1 of 30

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *