राज्य

आज फिर जम्मू-कश्मीर में गरजेंगे PM मोदी, श्रीनगर और कटरा में करेंगे जनसभा, 6 दिन में पीएम का दूसरा दौरा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में होंगे। वे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी कैंडिडेट्स से भी मिलेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे कटरा जाएंगे, जहां एक और जनसभा होगी।
पिछले 6 दिन में राज्य में पीएम मोदी का यह दूसरा कश्मीर दूसरा है। इससे पहले PM मोदी 14 सितंबर को डोडा पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा था- जम्मू-कश्मीर को कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी खानदान ने बर्बाद किया। इन लोगों ने आपके साथ जो किया, वह किसी पाप से कम नहीं है।18 सितंबर को पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान 61.13% मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.14% और पुलवामा में सबसे कम 46.65% वोटिंग हुई। दूसरे नंबर पर डोडा 71.34%, तीसरे नंबर पर रामबन 70.55% रहा।

 

डोडा में कहा था- एक तरफ तीन खानदान,
पीएम मोदी ने डोडा रैली के दौरान परिवारवाद को लेकर कहा- जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव 3 खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच में है। एक तरफ तीन खानदान हैं, दूसरी तरफ सपने लेकर निकल पड़े नौजवान हैं। तीनों खानदान जम्मू-कश्मीर को दशकों तक बर्बादी देने के जिम्मेदार हैं। इन खानदानों ने यहां करप्शन को बढ़ावा दिया। जमीन कब्जा करने वाले गिरोहों को बढ़ावा दिया। छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए आपको तरसाया गया।

शाह बोले- कश्मीर में आतंक को पाताल में दफन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 16 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के पद्दार नागसेनी और किश्तवाड़ में जनसभा को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 16 सितंबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने पाड्डर नागसेनी, किश्तवाड़ और रामबन ​​में जनसभा की। उन्होंने धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए विकास और केंद्र सरकार की योजनाओं का यहां के लोगों को मिले लाभ गिनाए।
शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन में आतंकवादी पोषित हुआ। ये पार्टियां धारा 370 वापस लाना चाहती हैं। लेकिन बीजेपी के रहते हुए ऐसा कभी नहीं होगा।शाह ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने इस अब्दुल्ला परिवार को देशद्रोही कहा, आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया और उमर अब्दुल्ला के दादा को सालों तक जेल में रखा। आज मोदी जी के सामने जीतने के लिए राहुल और उमर अब्दुल्ला ILU-ILU कर रहे हैं।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *