राज्य

पीएम मोदी ने किया पूर्व विधायक दादा को फोन, तबीयत खराब होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हैं दादा, पीएम ने मदद का दिलाया भरोसा

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी ने वाराणसी के शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक दादा के स्वास्थ्य की जानकारी फोन से ली। श्याम देव राय चौधरी दादा की तबीयत खराब होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद पीएम ने परिवार के सदस्य को फोन कर मदद का भरोसा दिलाया।
शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से 1989 से 2017 तक लगातार भाजपा विधायक रहे 85 वर्षीय श्याम देव राय चौधरी दादा के स्वास्थ्य की जानकारी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली। प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्य को फोन किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि- ब्रेन हैमरेज की वजह से पूर्व विधायक को रविवार को महमूरगंज स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसकी जानकारी परिजनों ने शहर दक्षिणी से भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को दी।विधायक ने सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि- दादा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर बनाए गए। दूसरी तरफ मेयर अशोक कुमार तिवारी ने भी पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 282

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *