राज्य

चुन-चुनकर घुसपैठियों को वापस भेजेंगे.. झारखंड की जनता से गृहमंत्री शाह का बड़ा वादा, पोटका में कही ये बड़ी बात

उमाकांत त्रिपाठी।Jharkhand Election 2024: पोटका (जमशेदपुर)-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि- झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार वोट बैंक के लालच में राज्य को घुसपैठियों का अड्डा बना रही है. प्रदेश की जनता इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाने जा रही है. बीजेपी की सरकार बनाएं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर वापस भेजेंगे. वे शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

परिवारवाद में लिप्त है हेमंत सोरेन सरकार
अमित शाह ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरा. उन्होंने कहा कि- झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद परिवारवाद में लिप्त रही है. हेमंत सोरेन सरकार ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है और सिर्फ अपने परिवार का विकास किया. ऐसी सरकार से राज्य के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है.

भ्रष्टाचार को लेकर शाह ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
भ्रष्टाचार को लेकर भी केंद्रीय गृहमंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है. यही वजह है कि झारखंड का समुचित विकास नहीं हो सका.

सहारा का पैसा पाई-पाई वापस करेगी सरकार-शाह
अमित शाह ने जनसभा में उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार सहारा का पैसा पाई-पाई वापस करेगी. झारखंड में एनडीए की सरकार बनाएं. हो समेत अन्य स्थानीय भाषाओं को पहले राज्य की अधिकृत सूची में शामिल करेंगे. इसके बाद संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *