राज्य

बाघमारा में गृहमंत्री अमित शाह: बुजुर्गों, दिव्यांग और महिलाओं से कर दिया बड़ा वादा, शाह ने की बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील

उमाकांत त्रिपाठी।Amit Shah in Jharkhand: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले झारखंड के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की पेंशन राशि बढ़ाई जाएगी.

शाह बोले- 23 नवंबर के बाद झारखंड में बनेगी भाजपा सरकार
शाह ने कहा कि- 23 नवंबर के बाद झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, दिव्यांगों, महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को कमल के निशान पर बटन दबाकर ढुलू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो को जिताने की अपील की. अमित शाह मंगलवार (12 नवंबर) को धनबाद जिले की बाघमारा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के पक्ष में प्रचार करने आए थे.

 

उन्होंने कहा कि- 10 साल तक पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड की भूमि को गरीब कल्याण का माध्यम बनाया. शाह ने कहा कि- आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना, पीएम जनमन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं झारखंड की भूमि से शुरू की गईं.शाह ने कहा कि- इन योजनाओं के अलावा लाखों करोड़ों रुपए झारखंड के विकास के लिए दिए गए.शाह ने कहा कि- 10 साल में पीएम मोदी ने देश के गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं. हर ​गरीब के घर तक शौचालय पहुंचाया, गैस का सिलेंडर पहुंचाया, घर दिया, बिजली पहुंचाई, पीने का पानी पहुंचा रहे हैं. हर महीने मुफ्त राशन दे रहे हैं.

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

1 of 274

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *