राज्य

देश की पहली एक हजार मेगावाट की PSP: पीएम मोदी कर सकते हैं उदघाट्न, अब तक इतना काम हुआ पूरा!

उमाकांत त्रिपाठी।टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा, टिहरी बांध परियोजना की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) देश की पहली परियोजना है, जिसका 75 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो गया है। एक हजार मेगावाट की इस परियोजना पर भारत सरकार का भी विशेष ध्यान है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराने की तैयारी की जा रही है।सीएमडी ने कहा,कि-टिहरी में मेडिकल कॉलेज की कार्यवाही भी गतिमान है। वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का कार्य शुरू कर दिया है। कहा, बांध के लिए विस्थापन की कार्यवाही पूरी हो गई है, लेकिन इसके अलावा जो समस्या आएगी, उसके समाधान के लिए समिति गठित की जाएगी।

देश की पहली और सबसे बड़ी परियोजना में 250-250 मेगावाट की चार मशीनें लगाई जानी है
सीएमडी ने कहा,कि- टिहरी बांध परियोजना की पीएसपी परियोजना देश की महत्वपूर्ण परियोजना है। देश की इस पहली और सबसे बड़ी परियोजना में 250-250 मेगावाट की चार मशीनें लगाई जानी है। पीएसपी की पहली यूनिट ग्रिड से जोड़ दी गई है। कहा,कि- परियोजना को जल्द पूरा कर इसका उद्घाटन पीएम के हाथों कराने की रूपरेखा बनाई जा रही है।

इस कार्य के लिए जुटा दिए गए वित्तीय संसाधन
पीएम कार्यालय से जब भी स्वीकृति मिलेगी। उसके मुताबिक आगे की तैयारी शुरू की जाएगी। टिहरी में मेडिकल कॉलेज को लेकर सीएमडी ने कहा,कि- इस पर कार्यवाही गतिमान है। अभी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और भारत सरकार से भी परमिशन लेने की औपचारिकताएं पूरी की जानी है।वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का काम कोटेश्वर में शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए वित्तीय संसाधन भी जुटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा,कि- टीएचडीसी दो साल से टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन कर रही है। इसे निरंतर बढ़ाते रहेंगे। कोटेश्वर में बनाई जा रही वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी में युवाओं को बढ़ावा देंगे। इस मौके पर अधिशासी निदेशक एलपी जोशी और महाप्रबंधक एएन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Related Posts

1 of 243

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *