स्वास्थ्य

मोदी सरकार की बेस्ट योजना है ‘आयुष्मान भारत’, जानें अमित शाह ने क्यों कहा ऐसा, ये है योजना

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र की ओर से चलाई जाने वाली सभी योजनाओं में से आयुष्मान स्कीम को सबसे बेस्ट स्कीम बताया है. उन्होंने कहा कि- आयुष्मान भारत योजना सर्वश्रेष्ठ है. गृह मंत्री सूरत के डुमस रोड पर एक ट्रस्ट की ओर से संचालित कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. वहां पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही.

शाह ने पीएम की आयुष्मान भारत योजना को बताया बेस्ट स्कीम
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि- प्रधानमंत्री ने अपने जीवनकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं लेकिन उन सभी में से अगर आप मुझसे कहेंगे कि बेस्ट स्कीम कौन सी है ,तो मैं आयुष्मान भारत योजना कहूंगा. इस योजना के तहत, लगभग 60 करोड़ नागरिक अब पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पाने के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि- 250 करोड़ रुपये की लागत से एक न्यास द्वारा निर्मित कैंसर अस्पताल का यहां उद्घाटन किया गया है, जिसमें आयुष्मान भारत कार्ड धारक मरीज इलाज करा सकते हैं.

मेडिकल बजट में हुई बढ़ोतरी- शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि- मोदी सरकार ने देश में स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं. भारत का स्वास्थ्य सेवा बजट 2013-14 में 37,000 करोड़ रुपये से बढ़कर मोदी सरकार के तहत 98,000 करोड़ रुपये हो गया है, जो आवंटन में तीन गुना वृद्धि दर्शाता है. प्रधानमंत्री ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि- 2014 में 387 चिकित्सा महाविद्यालय थे, जिनमें हर साल 51,000 एमबीबीएस डॉक्टर तैयार होते थे लेकिन अब चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 766 हो गई, जिनसे 1.15 लाख एमबीबीएस चिकित्सक तैयार होते हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अन्य पहलों में आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देना, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और नागरिकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खेलों को बढ़ावा देना शामिल है.

Related Posts

अस्पताल की जगह घर में हुआ बच्चे का जन्म तो होगी सजा, इस राज्य की सरकार ला रही नया नियम

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की…

पीएम मोदी की इस योजना से बची बेटी की जान, पिता ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र तो मिला ये जवाब.!

उमाकांत त्रिपाठी।गुजरात में रहने वाले विपुल पित्रोदा की जिंदगी उस समय पूरी तरह…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *