राज्य

जब हरियाणा के स्टूडेंट से हुई पीएम मोदी की मुलाकात, 10वीं के छात्र ने प्रधानमंत्री को बताया अपना सपना

उमाकांत त्रिपाठी।परीक्षा के दौरान छात्रों में तनाव कम करने और उनकी मानसिक परेशानियों को हल करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में इस बार हरियाणा के दो छात्रों का चयन हुआ है. इनमें सिरसा जिले के गोरीवाला गांव के अजय और महेंद्रगढ़ जिले की खुशी शामिल हैं. इन दोनों छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने सवाल पूछे.पीएम मोदी ने 27 जनवरी को भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद किया और उन्हें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी. इस कार्यक्रम का प्रसारण जल्द ही किया जाएगा.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अजय का परिवार हुआ बहुत खुश
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अजय के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अजय के पिता पुरुषोत्तम ने कहा कि- उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है. उन्होंने बताया कि- पीएम मोदी से मुलाकात अजय के लिए किसी सपने से कम नहीं थी, जिसे उसने साकार कर दिखाया. मुलाकात के बाद जब उन्होंने बेटे से फोन पर बात की तो अजय बहुत खुश नजर आ रहा था.अजय ने बताया कि- प्रधानमंत्री मोदी ने उसका हाथ पकड़कर उसे घुमाया और उसकी कविता भी सुनी. इसके अलावा, पीएम मोदी ने अजय द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब भी बहुत सहजता से दिया. अजय का सपना है कि वह डीसी बने, जो उसके दादा की भी इच्छा थी.

अजय की मां कृष्णा रानी बोली-उन्हें अजय पर है बहुत गर्व 
अजय की मां कृष्णा रानी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सका और पूरे परिवार व प्रदेश का नाम रोशन किया. वहीं, अजय की बड़ी बहन प्रवीण ने बताया कि- उसे हमेशा से भरोसा था कि उसका भाई कुछ बड़ा करेगा. उसने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अजय अक्सर कविताएं लिखता है और इस बार प्रधानमंत्री के सामने अपनी कविता सुनाकर उसने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है.

10वीं का छात्र है अजय
आपकों बता दें कि- सिरसा जिले के गोरीवाला गांव का अजय डबवाली उपमंडल के कालूआना स्थित आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है. अजय ने परीक्षा के दौरान छात्रों द्वारा अनुभव किए जाने वाले तनाव और इसके कारण उठाए जाने वाले गलत कदमों पर प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा की.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *