खेलकूद

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज: CM धामी ने की गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नेशनल गेम्स में शिरकत करने का दिया न्योता

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया था। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह को 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया।

सीएम धामी ने गृह मंत्री शाह से मुलाकात की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि आज दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें प्रदेश में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के सफल क्रियान्वयन और हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इसी बीच बॉलीवुड सिंगर जुबिन नैटियाल ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी
उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का मौका मिला है। ओपनिंग सेरेमेनी में इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी को खेल मशाल तेजस्विनी सौंपी थी। इसी बीच बॉलीवुड सिंगर जुबिन नैटियाल ने अपनी दमदार प्रस्तुति से खिलाड़ी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय खेलों में 9,545 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Related Posts

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

शुभमन गिल को ओपनिंग का क्यों नहीं मिल रहा मौका? केएल राहुल पर टीम इंडिया क्यों है मेहरबान?

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले 2 टेस्ट में भी प्लेइंग XI में रखा जाएगा।…

1 of 60

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *