क्रिकेट

भारत के महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर फीस

भारतीय क्रिकेट में आज का दिन ऐतिहासिक हो गया है। क्योंकि आज से टीम में  खिलाड़ियों के फीस को लेकर बड़े बदलाव की शुरुआत हुई है। अब बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर ही मैच फीस दी जाएगी। बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल ने यह ऐतिहासिक फैसला किया है. बोर्ड के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

जय शाह ने अपने ट्वीट में  लिखा ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है भेदभाव मिटाने की दिशा में बीसीसीआई ने पहला कदम उठाया है. हम बोर्ड से अनुबंधित महिला क्रिकेटर के लिए समान वेतन की पॉलिसी लागू कर रहे हैं. अब महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट खिलाड़ियों को एक जैसी मैच फीस मिलेगी. इसके जरिए हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं.’

गौरतलब है कि अब महिला क्रिकेटर खिलाड़ियों को अब हर टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख रुपये मिलेंगे. एक वनडे खेलने के लिए 6 लाख और टी20 मैच के लिए उन्हें 3 लाख रुपये मिलेंगे. इससे पहले, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की टेस्ट के लिए 4 लाख रुपये बतौर मैच फीस मिलते थे. जबकि वनडे और टी20 के लिए एक लाख रुपये मिलते थे.

लेकिन, बीसीसीआई के फैसले के बाद अब महिला खिलाड़ियों को पहले के मुकाबले कई गुना मैच फीस मिलेगी. पहले जहां एक टेस्ट के लिए महिला क्रिकेटर को 4 लाख रुपये मिलते थे अब यह राशि बढ़कर 15 लाख हो गई है. यानी 4 गुना का इजाफा हुआ है. वहीं, वनडे के लिए अब 1 लाख के मुकाबले 6 लाख रुपये मिलेंगे. यानी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की वनडे की मैच फीस भी 6 गुना बढ़ गई है. टी20 की मैच फीस भी तीन गुना बढ़ी है.

Related Posts

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आई बुरी खबर, फैंस को सुनकर लगेगा बुरा

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में…

फिर दिखा पीएम मोदी का जलवा, विराट कोहली को पछाड़कर आगे निकले, गूगल ने भी माना पीएम का लोहा

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर विराट कोहली दोनों ही दुनियाभर में…

चैंपियंस ट्ऱॉफी का शेड्यूल जारी: कब होगा इंडिया-पाक का महामुकाबला, नोट कर लें ये तारीख

खबर इंडिया की।आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का इंतजार खत्म हो चुका है.…

1 of 51

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *