एजूकेशन

क्या हुआ CBSE की बैठक में, जानिए

CBSE की कक्षा 12वीं और JEE NEET जैसे एंट्रेंस एग्जाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस बैठक में परीक्षा कराने के लिए तुरंत कोई फैसला नहीं लिया जा सका। लेकिन सभी राज्यों से 25 मई तक अपने सुझाव देने को कहा गया है। 

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके बताया कि बैठक अत्यंत उपयोगी रही। इस दौरान कई अहम सुझाव मिले। मैंने राज्य सरकारों से 25 मई तक विस्तार से सुझाव देने को कहा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं दोहराना चाहता हूं कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और भविष्य दोनों ही हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

सूत्रों के हवाल से खबर है कि इस संबंध में 30 मई को एक और बैठक हो सकती है। इस दौरान बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि राज्यों को राज्य बोर्ड की परीक्षाओं के लिए निर्णय लेने को कहा गया है। वहीं, 1 जून तक CBSE की कक्षा 12वीं की डेट सीट जारी किए जाने की संभावना है। इसके अलावा JEE और NEET की परीक्षाओं को सितंबर में आयोजित कराए जाने की बात कही जा रही है। 

Related Posts

‘बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी

खबर इंडिया की।अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी की चाहत में लाखों युवा सरकारी नौकरी…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *