चुनावपश्चिम बंगालराजनीति

बंगाल चुनाव के चौथे चरण में हिंसा, 4 टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण की वोटिंग चल रही है। वोटिंग के दौरान हिंसा की खबरें सामने आई है, जिसमें कम से कम फा​यरिंग के दौरान कूचबिहार में 4 लोगों की मौत हो गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, वोटिंग के दौरान टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं आपस में भिड़ गए। जिससे उनमें आपसी झड़प हो गई। जिसे शांत कराने के लिए सीएपीएफ के जवानों ने ओपन फायरिंग की। इस दौरान टीएमसी के 4 कार्यकर्ता मारे गए।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में मतदान के दौरान स्थानीय लोगों के हमले के बाद सीआईएसएफ ने कथित तौर पर गोलियां चलाई। जिसमें चार लोग मारे गए। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों से राइफलें छीनने की कोशिश की थी। जिसके जबाव में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह घटना सीतलकूची की है जब वहां शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था।

उन्होंने कहा कि, ‘अभी तक जो रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार एक गांव में अपने ऊपर हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ जवानों की फायरिंग की जिसमें चार लोग मारे गए। वहां झड़प हुई और स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर दिया और उनकी राइफलें छीनने की कोशिश की जिसके बाद केंद्रीय बलों ने गोलियां चलाई।’

निर्वाचन अधिकारियों ने तुरंत ही घटना पर जिले के आला अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।

आपको बता दें कि इसके पहले बंगाल के कूचबिहार जिले में एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों ने पहली बार वोट डालने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

टीएमसी ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे बीजेपी की साजिश है जबकि बीजेपी ने दावा किया है कि पीड़ित युवक मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट था और उसने इसके लिए राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आनंद बर्मन नामक युवक को सिताल्कुची के पठानतुली इलाके में बूथ नंबर 85 के बाहर घसीटकर लाया गया और गोली मार दी गई। घटना के वक्त मतदान चल रहा था।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

ऑनलाइन गेमिंग कानून बनाने से पहले पीएम मोदी ने की थी पूरी रिसर्च, इस मजाक के पीछे छिपा था मैसेज

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल को देश के मशहूर गेमर्स…

बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर रहे… I Love Muhammad के पोस्टर पर आ गया सीएम योगी का बयान, सुनिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेआई लव मोहम्मद के…

लालू यादव को किडनी देने वाली बेटी ने परिवार से रिश्ते तोड़े, हार के बाद हुई बड़ी टूट, रोहिणी ने सोशल मीडिया पर ये लिखा

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद लालू परिवार में…

मैंने पापा को गंदी किडनी लगवा दी… लालू यादव की बेटी रोहिणी का चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार की राजनीति इन दिनों सिर्फ चुनावी नतीजों को लेकर ही नहीं,…

1 of 151

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *