न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम ने रेलवे को दी 41,000 करोड़ की सौगात, कई रेल प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन ; बताया अपना विजन

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (26 फरवरी) को अमृत भारत योजना के तहत 2000 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को देश को समर्पित किए। इनमें 553 रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट शामिल है। इसके साथ प्रोजेक्ट्स में स्टेशन पर रूफटॉप प्लाजा और सिटी सेंटर विकसित करके सुविधाओं में सुधार करना शामिल है।

27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अमृत भारत स्टेशनों में 19 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के काम होंगे। वहीं, इसके अलावा 24 राज्यों में लगभग 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे।इनमें राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशन और 108 ब्रिज, मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन और 105 ब्रिज, बिहार के 33 रेलवे स्टेशन और 72 ब्रिज शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कहा
इस मौके पर PM ने कहा कि आज की प्रोग्राम नए भारत के नए वर्क कल्चर का प्रतीक है। आज भारत जो भी कर रहा है, वह अप्रत्याशित रफ्तार से कर रहा है। आज के भारत ने छोटी चीजों का सपना देखना बंद कर दिया है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात काम करते हैं। ये नए विकसित भारत का संकल्प है।

1500 ब्रिज बनेंगे राज्यों में
रेलवे ने क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड ओवर ब्रिज (ROB) और अंडरपास बनाए हैं। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत में बनने वाले 92 ROB/RUB में से उत्तर प्रदेश में 56, हरियाणा में 17, पंजाब में 13, दिल्ली में 4, हिमाचल प्रदेश में 1 और जम्मू-कश्मीर में 1 ब्रिज शामिल हैं। लखनऊ मंडल में इनकी संख्या 43, दिल्ली में 30, फिरोजपुर में 10, अंबाला में 7 और मुरादाबाद में 2 है।

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना
6 अगस्त 2023 को लॉन्च की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के देशभर के 1300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके तहत रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान बनाकर सुविधाओं को बढ़ाया जाना है। इन सुविधाओं में वेटिंग रूम, कैफेटेरिया, रिटेल सुविधाएं शामिल हैं।इनके अलावा स्टेशनों पर दिव्यांगजन के लिए भी कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। भारतीय रेलों के जरिए देशभर में रोजाना 2 करोड़ और सालाना 800 करोड़ यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा अरबों रुपए की माल ढुलाई भी रेलवे के जरिए की जाती है।

अमृत भारत योजना के तहत
अमृत भारत योजना के तहत राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास होगा। इसके तहत 108 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास भी बनाए जाएंगे। इनमें राजस्थान के ब्यावर, फतेहनगर, जवाई बांध, रानी, अजमेर, सोमेसर, गोगामेड़ी, रायसिंह नगर, दौसा, फतेहपुर शेखावाटी, खैरथल, नीम का थाना, राजगढ़, सांगानेर, पाली मारवाड़, डीग, धौलपुर, गोविंदगढ, खेडली, बूंदी और झालावाड सिटी स्टेशन शामिल हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *