न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने बताया अपने काम करने का तरीका, लोकसभा चुनाव से पहले इन बातों को दिया जवाब

उमाकांत त्रिपाठी। साल 2023 की चुनौतियों से जुड़े सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि 2023 में भारत का तेज उभार बहुत महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि इसने विकसित भारत के हमारे प्रारूप को तय किया।

अब भारत पहले जैसा नहीं
पीएम हमने देश की छिपी हुई क्षमताओं को उजागर किया। अब वैश्विक मंचों पर भारत की उपस्थिति और योगदान की मांग की जाती है। ऐसे देश से जो पीछे छूट गया महसूस करता था, अब हम ऐसा देश बन गए हैं जो आगे बढकर नेतृत्व कर रहा है। ऐसे देश से जो विभिन्न मंचों पर अपनी आवाज खोजा करता था, हम ऐसा देश बन गए हैं जो नए वैश्विक मंच बनाता है।

पीएम ने बताया अपने काम करने का तरीका
इस सवाल पर कि क्या यह साल आपके और देश के लिए निर्णायक मोड़ है? पीएम मोदी ने कहा कि एक वर्ष के दौरान मेरी यात्रा का मूल्यांकन करने से सही तस्वीर शायद न मिले क्योंकि मेरा विजन और योजनाएं उत्तरोत्तर सामने आती गई हैं। जब मैं शुरू करता हूं तो मुझे समापन बिंदु पता होता है। लेकिन मैं शुरुआत में अंतिम मंजिल या ब्लूप्रिंट की घोषणा नहीं करता। इसलिए आज आप जो देख रहे हैं, वह वह नहीं है जिस पर मैंने काम किया है।

मेरे काम करने की शैली अलग
पीएम ने गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की मिसाल देते हुए कहा कि जब मैंने घोषणा की थी कि हम 182 फुट के स्टैच्यू का निर्माण करेंगे तो कइयों को लगा कि इसका संबंध गुजरात विधानसभा की 182 सीटों से है।कुछ तबकों को लगा कि यह चुनाव से पहले एक समुदाय को खुश करने के लिए किया जा रहा था। लेकिन देखिए, किस तरह यह पूरे टूरिज्म ईकोसिस्टम के रूप में विकसित हो गया है, जिसमें सभी आयु समूहों और रुचियों के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। कुछ ही दिन पहले वहां एक दिन में 80 हजार विजिटर पहुंचे, यह स्तर है इसकी लोकप्रियता का। मैंने केवल एक चीज का वादा किया था, लेकिन वहां मैंने दर्जनों चीजें डिलिवर कीं।

Related Posts

1 of 895

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *