न्यूज़भारतहेडलाइंस

राजस्थान में पीएम मोदी की जनसभा: बोले- तुष्टिकरण की राजनीति की रही है कांग्रेस की सोच, कभी खत्म नहीं होगा आरक्षण

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कहा है कि देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने राजस्थान के उनियारा (टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा) में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति की रही है। वो दलित-आदिवासियों को मिले आरक्षण को कम करके मुसलमानों को देना चाहती है।
साल 2004 में कांग्रेस ने सबसे पहले आंध्र प्रदेश में SC-ST के आरक्षण में कमी करके मुस्लमानों को रिजर्वेशन देने की कोशिश की गई। ये एक पायलट प्रोजेक्ट था। जिसे बाद में पूरे देश में लागू करने की प्लानिंग थी, लेकिन मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद 2011 में फिर से देश में इसे लागू करने की कोशिश हुई। कांग्रेस ने संविधान की परवाह नहीं की, लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया। क्या कांग्रेस अब देश की जनता को वादा करेगी कि वो उस आरक्षण को मुसलमानों में नहीं बांटेगी।

पीएम मोदी बोले
मोदी ने कहा कि यदि 2014 के बाद भी कांग्रेस होती तो सरहद पर सैनिकों के सिर काटे जा रहे होते और बम ब्लास्ट हो रहे होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में तो हनुमान चालीसा पढ़ना-सुनना भी गुनाह हो गया है। कर्नाटक में इसीलिए एक युवक को पीटा गया। राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी ताे यहां रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा पर ही प्रतिबंध लगाया गया था।

1.जब कर्नाटक में BJP सरकार थी तो हमने सबसे पहला काम किया कि उन्होंने जो SC, ST से आरक्षण छीनकर मुस्लिम कोटा निकाला था उसे खत्म किया।
2.जिसका हक था उसे सुरक्षित रखा, लेकिन कांग्रेस इससे आग बबूला हो गई..। मोदी संविधान को समझता है, बाबा साहेब अंबेडकर की पूजा करने वाला व्यक्ति है।
साथियों..सच्चाई ये है कि कांग्रेस और इंडी अलायंस जब सत्ता में ​था तो ये लोग दलितों और पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी करके वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए उनकी खास जमात को अलग से आरक्षण देना चाहते थे
3.जबकि संविधान इसके खिलाफ है। आरक्षण का हक बाबा साहेब ने दलित, आदिवासी, पिछड़ों को दिया, कांग्रेस और इंडी अलायंस वाले उसे मजहब के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते थे।

4. कांग्रेस अपने वोट बैंक पॉलिटिक्स के दलदल में में इतनी फंसी हुई है कि उसे बाबा साहेब के संविधान की भी परवाह नहीं है। उन्होंने मेनिफेस्टो में लिखा है आपकी संपत्ति का सर्वे करेंगे।
5.हमारी माता-बहनों के मंगलसूत्र का सर्वे करेंगे। उनके नेता ने कहा कि एक्स-रे​ किया जाएगा। मतलब आपके घर के बाजरे के डिब्बे, दीवार में रखा है तो वे एक्स-रे कर खोजा जाएगा।
6.ये उनके नेता कह रहे हैं। वे कहते हैं जरूरत से ज्यादा हुआ तो कब्जे में ले लेंगे और लोगों को बांट देंगे। आपके दो घर है तो एक्स-रे करेंगे और कहेंगे एक घर सरकार को दे देंगे। क्या ये स्त्री धन या मंगलसूत्र पर हाथ लगा सकते है क्या, पंजे की इतनी ताकत। राजस्थान में ऐसा एक भी पंजा नहीं बचना चाहिए।
7.कांग्रेस की इस वोट बैंक और तुष्टकिरण की राजनीति का पर्दाफाश किया था तो इतनी मिर्ची लगी कि वे हर तरफ गालियां देने में टूट पड़े हैं। मैं कांग्रेस से जानना चाहता हूं..कांग्रेस सच्चाई से क्यों डर रही है, क्यों नीतियों को छुपा रही है।
8.जब आपने नीति और निर्णय लिया और मोदी जी ने पर्दाफाश किया तो अब कांप रहे हो। हिम्मत है तो स्वीकार करो और हम आपसे मुकाबला करने को तैयार हैं।

9.PM बोले हनुमान जंयती पर आपसे बात करते हुए कुछ दिन पहले की एक तस्वीर याद आ रही है। कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक की। कुछ दिन पहले वहां छोटा दुकानदार उसे इसलिए बुरी तरह से पीटा गया क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था।
10.ये कांग्रेस के कर्नाटक सरकार का काम देखिए। आप कल्पना कर सकते हैं कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है। कांग्रेस के राज में अपनी आस्था का पालन करना भी मुश्किल हो जाता है। राजस्थान तो इसका भुगतभोगी रहा है।
11.सीधी-सीधी बात है उनकी पार्टी और सारे नेताओं को जब राम मंदिर के प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया तो उन्होंने पब्लिकली निमंत्रण को ठुकरा दिया। ऐसे में उनके चेले चपाटे भी हनुमान चालीसा करने वालों को पीटेंगे ही।

12.कुछ दिन पहले ही रामनवमी बीती है, कांग्रेस के जाने के बाद पहली बार शांति से शोभायात्रा निकली है पूरे राजस्थान में।
13.कांग्रेस ने तो राम-राम सा कहने वाले राजस्थान में रामनवमी पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *